Thar पोस्ट, बीकानेर। आज सुबह की भोर में आये भूकंप से बीकानेर भी कुछ हिला। राजस्थान के बीकानेर में 5.3 रही तीव्रता, मेघालय-लद्दाख में भी हिली धरती। देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।बीकानेर में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर आया। इसका केंद्र बीकानेर से 343 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर था। भूकंप से अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी में रहे कि भूकंप की लिहाज से सुरक्षित पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर सहित अन्य जिलों में हाल ही के वर्षों में कई बार तेज़ झटके महसूस किये गए है।