

Tp न्यूज। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने किसान नेता श्री सहीराम दुसाद के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।डॉ.कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्वर्गीय दुसाद सदैव किसानों के हितों के लिए संघर्षरत रहे। कमजोर एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए भी उन्होंने कार्य किया। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने दुसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, बीजेपी शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने दुसाद के निधन पर शोक जताया है।