ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20201217 WA0107 डूंगर कॉलेज- डाॅ. श्वेता नेहरा बनी प्रथम महिला एनसीसी लेफ्निेन्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। डूंगर काॅलेज के भूगोल विभाग की सहायक आचार्य डाॅ. श्वेता नेहरा ने लेफ्निेन्ट रेंक प्राप्त कर न केवल राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर बल्कि सातवीं राज एनसीसी बीकानेर की सीनियर विंग की प्रथम महिला एनसीसी अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया। प्राचार्य डाॅ. जी. पी. सिंह ने बताया कि श्रीमती नेहरा ने एनसीसी आॅफिसर्स ट्रेनिंग एकाडेमी, ग्वालियर द्वारा 14 सितम्बर से 13 दिसम्बर 2020 तक आयोजित प्री कमीशन्ड कोर्स में भाग लिया। डाॅ. सिंह ने बताया कि महाविद्यालयों में एनसीसी आॅफिसर पद पर नियुक्ति हेतु यह कोर्स अनिवार्य होता है।
मीडिया प्रकोष्ठ के डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि डाॅ. नेहरा को राजस्थान राज्य एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कोर्स के दौरान आयोजित एक्सरसाइज-अनुभव, युवाशक्ति, दर्शन, शक्ति आदि में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण कोर्स की उच्चतम ग्रेड एल्फा ग्रेड से नवाजा गया। साथ ही डाॅ. श्वेता को सर्टिफिकेट आॅफ एक्सीलेन्स भी प्रदान किया गया।
आज महाविद्यालय में डाॅ. श्वेता का प्राचार्य कक्ष में भावभीना स्वागत किया गया। डूंगर काॅलेज के ही एनसीसी अधिकारी कैप्टेन डाॅ. राजेन्द्र राजपुरोहित ने डाॅ. नेहरा को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. जी.पी. सिंह ने अपने उद्बोधन में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डाॅ. नेहरा के व्यक्तित्व से महाविद्यालय की छात्राओं को एनसीसी में आगे आने मे प्रेरणा मिलेगी। डाॅ. सिंह ने कहा राज्य सरकार की नीति के अनुसार ही छात्राओं को खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने हेतु हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाई जावेगी। इस अवसर पर डाॅ. अनिला पुरोहित ने डाॅ. नेहरा का बैज लगाकर स्वागत किया। प्राचार्य सहित रूक्टा महामंत्री डाॅ. विजय ऐरी, उपाचार्य डाॅ. शालिनी मूलचन्दानी, डाॅ. संध्या जैन, डाॅ. मीरा श्रीवास्तव, डाॅ. ए.के.यादव, डाॅ. प्रकाश अमरावत आदि ने शाॅल ओढ़ाकर डाॅ. नेहरा का स्वागत किया।
इस पर पर डाॅ. विजय ऐरी, डाॅ. शालिनी मूलचन्दानी एवं डाॅ. संध्या जैन भी अपने विचार प्रकट करते हुए डाॅ. नेहरा की उपलब्धि को महाविद्यालय के लिये गौरव का क्षण बताया। इस अवसर पर डाॅ. नरेन्द्र नाथ, डाॅ. इन्द्र सिंह राजपुरोहित, डाॅ. अरविन्द शर्मा, डाॅ. अनिला पुरोहित, डाॅ. बीरबल राम, डाॅ. उज्जवल गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य उपस्थित रहे। प्राचार्य


Share This News