old house in old city bikaner

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के परकोटे में मंगलवार की सुबह एक मकान गिर गया। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब जैसे ही मकान मालिक घर से बाहर निकला। उसका मकान  ढह गया। मकान मालिक बाल-बाल बचा।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के भीतरी क्षेत्र में अनेक ऐसे पुराने मकान है जो कि जर्जर व गिरने की स्थिति में है सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे बुलाकी दास जोशी का मकान अचानक ढह गया। जिस वक्त हादसा हुआ। उस वक्त मकान में कोई नहीं था। जोशी ने मकान के गिरने की वजह बारिश तथा पड़ौस में चल रहे निर्माण कार्य को बताया है।