Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बुधवार की रात एएसआई भंवरदान की ह्रदयघात के चलते मौत हो गई। पिछले एक वर्ष से जसरासर थाने में तैनात भंवरदान सालासर के धा गांव के रहने वाले थे। आकस्मिक हुई इस घटना से सभी पुलिसकर्मी स्तब्ध है और पुलिसकर्मियों में शोक की लहर चल गई है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।