ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 25 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ निकला पाकिस्तानी कनेक्शन, 2 गिरफ्तार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। युवा इसकी चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। एक बार फिर प्रदेश के सीमांत जिले बाड़मेर में एटीएस और बाड़मेर पुलिस ने मिलकर एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सदर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर इको कार से पाकिस्तान से लाई गई पांच किलो आइस क्रिस्टल ड्रग के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद नशे की बाज़ार में कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक एसपी चुनाराम जाट और एटीएस एसपी ज्ञानचंद यादव ने इस पूरे ऑपरेशन का खुलासा किया। एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि गुजरात एटीएस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थान एटीएस और बाड़मेर पुलिस की संयुक्त टीम ने सदर थाना इलाके में घेराबंदी की। तलाशी में इको कार से पांच किलो आइस क्रिस्टल ड्रग बरामद हुई और रामसर थाना क्षेत्र के सज्जन का पार गांव के निवासी सलमान खान तथा शंकरा राम को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एटीएस एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी सलमान को पाकिस्तानी ड्रग सप्लायर ने यह खेप दी थी और इसे गुजरात में पहुंचाने की योजना थी। पूछताछ में सलमान ने कबूल किया कि उसने यह माल पाकिस्तान के थारपारकर जिले के निवासी मसात नामक व्यक्ति से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हासिल किया था। आरोपी के मोबाइल की जांच में पाकिस्तानी नंबरों से व्हाट्सएप पर हुई चैट और नशीले पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े वीडियो भी मिले हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन ने बताया कि एटीएस की टीमें सीमा पार से आने वाले नशे, हथियार और विस्फोटक सामग्री की रोकथाम के लिए लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी को सीमा पार से होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत एटीएस को सूचित करें। 


Share This News