Thar पोस्ट, न्यूज। श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट बीओपी इलाके के खखां बॉर्डर पर मंगलवार को BSF ने 3 पैकेट में हेरोइन बरामद की। इस हेरोइन का वजन ढाई किलो है और इसे पिछले 2 महीने के दौरान किसी समय इलाके में गिराए जाने की आशंका है। किसान इस इलाके में कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान ये पैकेट नजर आए। पीले रंगे के ये पैकेट जीरो लाइन और फैंसिंग के बीच पड़े देखे गए।
किसानों को मिले पैकेट
दोपहर करीब 2 बजे जवान फैंसिंग के दूसरी तरफ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जीरो लाइन से तारबंदी के बीच खेतों में पीले रंग के पैकेट दिखाई दिए। जानकारी मिलने पर BSF के हिंदुमलकोट बीओपी प्रभारी, प्लाटून कमांडर, सैक्टर मुख्यालय और बटालियन हेड क्वार्टर के अधिकारी मौके पर पहुंचे।