Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के डॉ श्याम अग्रवाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मैं पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ तृप्ति सिंह थी जो विस्कंसिन यूनिवर्सिटी मेडसन यूएसए में एसोसिएट प्रोफेसर नेफ्रोलॉजी है ।इस अवसर पर अस्पताल के प्रबंधक डॉ श्याम अग्रवाल ने बताया की अनियमित आहार बिहार, बिना जरूरत की एंटीबायोटिक एक्स्पोज़र व दर्द नाशक दवाइयों का प्रयोग बढ़ने की वजह से बच्चों में गुर्दों का रोग बढ़ता जा रहा है, बच्चों में होने वाले अनेक गुर्दा रोग जैसे कि नेफ्रोटिक सिंड्रोम, नेफ्राइटिस क्रॉनिक किडनी डिजीज, यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन ,जन्मजात गुर्दों की विकृति इत्यादि लोगों के लिए हर माह के दूसरे गुरुवार को जयपुर के सुप्रसिद्ध गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित मंगला के द्वारा यह क्लीनिक संचालित की जाएगी। डॉ तृप्ति सिंह ने कहा की अनावश्यक एंटीबायोटिक व दर्द नाशक दवाओं का प्रयोग बच्चों में न किया जाए तो काफी हद तक गुर्दों के रोग से बचा जा सकता है। इस अवसर पर नेफ्रोलॉजिस्टडॉ प्रीति सिंह ने बताया कि डॉ श्याम अग्रवाल अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं काफी लोगों को फायदा पहुंचा रही है ।
इस अवसर पर अस्पताल के मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ ने यूएसए की डॉ तृप्ति सिंह को पुष्पगुच्छ देकर के स्वागत किया।
बीकानेर। श्री छ:न्याति ब्राह्मण महासंघ प्रशासन एवम राजनीतिक समन्वय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा को नियुक्त किया गया है। शर्मा को सात दिवस मे अपनी कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए गये है। यह कार्यकारिणी प्रशासन एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय छ:न्याति ब्राह्मणों मे समन्वय और सद्भाव स्थापित करके पूरे छ:न्याति ब्राह्मण समाज को सशक्त बनाने के लक्ष्य पर काम करेगी।
