Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभान्वितों को 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करवाना होगा। जिले में कुल 2 लाख 56 हजार 995 पेंशनर्स है, जिसमें से 1 लाख 85 हजार 185 वृद्धजन पेंशनर्स, 54 हजार 174 विधवा पेंशनर्स तथा 16 हजार 767 विशेष योग्यजन पेंशनर्स लाभान्वित है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि वर्तमान में कुल 2 लाख 56 हजार 995 पात्र पेंशनर्स में से 1 लाख 15 हजार 717 (45.03 प्रतिशत) पेंशनर्स द्वारा सत्यापन करवा लिया गया है। जिसमें से शहरी क्षेत्र में 30 हजार 656 (50.66 प्रतिशत) एवं ग्रामीण क्षेत्र में 85 हजार 150 (43.34 प्रतिशत) पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया गया है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक वार्षिक भौतिक सत्यापन से करवाया जाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि पेंशनर्स द्वारा अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु ई-मित्र कियोस्क राजीव गांधी केन्द्र/ ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर अंगुली की छाप (Finger Print Impression-Biometrics) बायोमैट्रिक्स से करवाया जा सकेगा। अंगुली की छाप (Finger Print Impression-Biometrics) बायोमैट्रिक्स से वंचित रहे पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन आईरिस स्कैन से भी करवाया जा सकेगा।
वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु विकसित एन्ड्राइड मोबाइल एप (Rajasthan Pension and Aadhar FaceRD) के माध्यम से लाभार्थी के फेस रिकाग्निशन के आधार पर किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि किसी पेंशनर का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं होने की स्थिति में यदि पेंशनर पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी/ उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है, तो पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी/ उपखण्ड अधिकारी) SSP. Rajasthan.gov.in Portal पर लॉगइन कर संबंधित पेंशनर का पीपीओ नंबर दर्ज करने पर उस पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सकेगा।
ऐसे पेंशनर्स जो अत्यधिक वृद्धावस्था, शारीरिक अस्वस्थता के कारण वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने के लिए घर से बाहर जाने ने असमर्थ है तो संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारियों द्वारा ऐसे पेंशनर्स का मोबाइल एप्प के माध्यम से घर बैठे ही वार्षिक भौतिक सत्यापन करवा सकेंगे।
केन्द्रीय कारागृह में क्रिसमस डे पर्व मनाया
सोफिया स्कूल के बच्चों ने दिया भाईचारे व सद्भाव से रहने का संदेश, कैदियों को किया कंबल वितरण। सोफिया उच्च माध्यमिक विद्यालय के 70 विद्यार्थियों द्वारा केन्द्रीय कारागृह में क्रिसमस डे का पर्व मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा केन्द्रीय कारागृह के मनोरंजन कक्ष में रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई तथा सभी कैदियों को आपसी भाईचारे और सद्भाव से रहने का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रिंसिपल सिस्टर मेबल द्वारा कारागृह के कैदियों को विद्यार्थियों द्वारा लाए गए 500 कम्बल का वितरण किया गया। महिला बंदी सुधार गृह में महिला बंदियों एवं बच्चों के लिए कंबल व वस्त्र का वितरण भी किया गया।किया।कार्यक्रम के दौरान सिस्टर जोयस, सिस्टर दिव्या, राजश्री जैन, जतिन्द्र मेहता तथा केन्द्रीय कारागृह बीकानेर के अधीक्षक आर. अनन्तेश्वर, कारापाल रामनिवास, कारापाल राजेश योगी, कार्यवाहक महामुख्य प्रहरी विजयपाल उपस्थित रहे।