ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20200704 172404 scaled रोशनी के पर्व पर दूसरों के जीवन में भी लाएं रोशनी, निभाएं जिम्मेदारी -मेहता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने दीपावली के अवसर पर समस्त जिलावासियों से आतिशबाजी ना करने की अपील की है। जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना की गंभीर महामारी से जूझ रहा है। कोरोना वायरस श्वसन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करता है।
दीपावली रोशनी का पर्व है, प्रतिवर्ष इस दिन लोग रोशनी के साथ-साथ पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं । लेकिन आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण भी फैलाता है जिसका बुजुर्गों और पर्यावरण पर विपरीत असर होता है। मेहता ने कहा कि इस वर्ष गंभीर महामारी को देखते हुए हमें अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है। राज्य सरकार ने भी आमजन के हित में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया है। मेहता ने कहा कि आइए हम सब मिलकर रोशनी का त्योंहार दीपावली मनाएं और नियमों की अनुपालना कर दूसरों के जीवन में भी खुशी की रोशनी लाएं।


Share This News