Thar पोस्ट, न्यूज। बदलाव के इस दौर का असर राजनीतिक पार्टियों पर भी हुआ है। राजस्थान के अलवर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी पार्टी की जन आक्रोश महासभा विवादों में घिर गई है। यहां अलवर में बीजेपी की जनाक्रोश महासभा में अश्लील डांस से सियासी बवाल हो गया है। भीड़ जुटाने के लिए बुलाई गई महिला डांसर ने मंच पर ही जमकर अश्लील डांस किया। दिल्ली से आए सांसद रमेश विधुड़ी इस दौरान चीफ गेस्ट रहे। सांसद के अलावा अन्य बीजेपी नेता भी कार्यक्रम में मौजूद थे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जमकर तालियां भी बजवाईं। अब जन आक्रोश महासभा मंच के अश्लील नाच गाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।भाजपा की जन आक्रोश रैली फिर से विवादों में आ गई है। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा अलाकमान ने अब राष्ट्रीय स्तर के बड़े चेहरों को भेजना शुरू किया है। आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के जन आक्रोश रैली में शामिल होने से पहले ही अलवर की जन आक्रोश महासभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंगलवार को अलवर के खेड़ली में भाजपा की जनाक्रोश महासभा का आयोजन कस्बे में किया गया।भीड़ जुटाने के लिए महासभा में आयोजित किये गए कार्यक्रम में महिला डांसरों को बुलाया गया। कार्यक्रम देखने के लिए भीड़ जुटी और महिला डांसरों ने भाजपा सांसद और नेताओं की मौजूदगी में अश्लील गानों पर जमकर डांस किया। अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब भाजपा की जन आक्रोश यात्रा की किरकिरी हो रही है।