Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के बारह गुवाड़ सहित अनेक इलाकों में धींगा गवर की पूजा कर गीत गाये गए तथा व्यंजनों से महा भोग लगाया गया। सूरसागर तालाब के पास आचार्य भवन में महिलाओं की मंडली ने धींगा गवर की पूजा अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाया गया। इस अवसर पर तारा देवी, शशि, आभा, श्यामा, उमा, ज्योति सविता आदि ने गीतों की प्रस्तुति दी।