ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20230828 WA0242 नगर पालिका देशनोक की साधारण सभा में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मून्धड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को साधारण सभा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में रखे एजेण्डा के सभी 10 बिन्दु पर विचार विमर्श किया गया। इनमें प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021, राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, आंगनबाड़ी केन्द्रों की निर्माण प्रगति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, निर्माण शाखा, निर्वाचन विभाग, राजस्व ग्राम देशनोक की सीमा में ग्रेवल सड़क निर्माण, स्व. भरत दान पुत्र सरदार दान के प्रकरण, भूमि शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना के बिन्दुओं पर में विचार-विमर्श किया गया।
सभी बिन्दुओं पर चर्चा के बाद सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पारित किए। अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री और विधायक भंवर सिंह भाटी द्वारा नगर विकास में प्रदान किये गये उनके निरंन्तर सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष मूधंड़ा ने नगर पालिका द्वारा कस्बे में निरन्तर रूप से करवाये जा रहे विकास कार्याे में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में पार्षद सहस्त्रकिरण दान चारण, गजानन्द स्वामी, मनोज सिंह, शान्तिलाल, सीतादान, प्रियंका चारण नेता प्रतिपक्ष, हंसा राम, गोपाल राम, ललिता देवी, सीमा, चण्डीदान, रमेश कुमार, श्रीमती कांता देवी उपस्थित थे। बोर्ड प्रभारी मूलचन्द जोशी ने विभिन्न जानकारियां सभापटल पर रखी। अधिशाषी अधिकारी बृजेश सोनी ने आभार व्यक्त किया।


Share This News