Thar पोस्ट, न्यूज। बदलते परिवेश में भारत सहित अन्य देशों में जहाँ प्रवासी भारतीय रहते है अपनी सुविधा समय के अनुसार पूजन करते है। लेकिन दीपावली के दिन पूजा के लिए तीन सबसे बढ़िया मुहूर्त है। मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त आज 12 नवंबर 2023 दिन रविवार की शाम 5 बजकर 30 मिनट से शाम 7 बजकर 35 मिनट तक है।  इस मुहूर्त की कुल अवधि 1 घंटा 56 मिनट है। इस मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करने का सबसे ज्यादा महत्व है। वहीं निशीथ काल का मुहूर्त है जो आज 12 नवंबर 2023 दिन रविवार की रात 11 बजकर 39 मिनट से 13 नवंबर की रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में मां लक्ष्मी के मंत्रो का जाप करना बहुत लाभकारी माना जाता है।प्रदोष काल का समय – 12 नवंबर 2023 दिन रविवार 5 बजकर 29 मिनट से रात 8 बजकर 8 मिनट तक।वृषभ काल का समय – 12 नवंबर 2023 दिन रविवार 5 बजकर 39 मिनट से रात 7 बजकर 35 मिनट तक। दीपावली की रात को साधना व सिद्धि प्राप्त करने वाले भी खास दिन मानते हैं। अनेक लोग रात्रि पूजा करते हैं।