ताजा खबरे
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदले
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 117 परम्परा सम्मान की घोषणा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज । इस वर्ष का ‘परम्परा-सम्मान’ वरिष्ठ पत्रकार सरल विशारद एवं संगीत साधक पं.केशव शर्मा को दिया जायेगा। कला-साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को समर्पित संस्था ‘परम्परा’ बीकानेर-चैन्नई द्वारा अपनी नियमित कार्य-गतिविधियों के तहत कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय अवदान देने वाले बीकानेर जिले के प्रख्यात कला-साधकों को ‘परम्परा सम्मान’ से सम्मानित किया जाता रहा है।
इस संबंध में संस्था के संयोजक डाॅ. श्रीलाल मोहता ने बताया कि परम्परा बीकानेर-चैन्नई की कार्यकारिणी समिति द्वारा इस वर्ष का ‘परम्परा सम्मान’ बीकानेर के पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री सरल विशारद को एवं संगीत और साहित्य क्षेत्र के वरिष्ठ साधक पं. केशव शर्मा को कला-साहित्य के उन्नयन में इनके उल्लेखनीय अवदान देने के लिए पृथक-पृथक दिया जाना तय किया गया है। आप कलासाधक महानुभावों को इस परम्परा-सम्मान के रूप में प्रशस्ति-पत्र एवं 11-11 हजार रू. की सम्मान राशि भेंट की जाएगी।
संस्था द्वारा ‘परम्परा सम्मान’ अत्यंत सादगी एवं कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की पालना के साथ प्रदान किया जाएगा।


Share This News