ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 151 लापता व्यक्ति का शव नहर में मिला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में पिछले चार दिनों से लापता व्यक्ति का शव मिला है। इस बारे में गजनेर पुलिस थाने में मृतक के बेटे नोखा दैया निवासी भोमसिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता इन्द्रपाल सिंह 23 फरवरी को खेत के लिए निकले थे लेकिन वापस नहीं मिले। जिसके बाद प्रार्थी 26 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। प्रार्थी के अनुसार 27 फरवरी को उसके पिता का शव पंपिग स्टेशन नहर की जाली के पास मिली। प्रार्थी ने कहा कि उसे किसी पर भी कोई शक नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News