Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के ओवर ब्रिज पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मुसाफिरों ने विजयवर्गीय ढाणी ब्रिज के फुटपाथ पर पड़े युवक को अचेत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची गंगा शहर पुलिस ने बताया कि ढाणी के पास ओवर ब्रिज पर शव बरामद हुआ।

मृतक की शिनाख्त तिलक नगर निवासी विजय पाल के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मौके पर शव को एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। शव को खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारो की मदद से पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस अनुसंधान कर यह पता लगा रही है कि युवक की हत्या की गई है अथवा अधिक नशीले पदार्थ के सेवन जा सड़क हादसे से उसकी मौत हुई है।