






Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में पानी की डिग्गी में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। उक्त मामला पेमासर गांव का है। इसकी सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस के मुताबिक पेमासर गांव में एक पानी की डिग्गी में युवक-युवती के शव पानी की सतह पर नजर आ रहे है। प्रथम दृष्टया में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

