ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20221112 110506 शाही प्रतिमा खतरे में ! दरक रहा है बेस, यह है कारण Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की ऐतिहासिक महाराजा डूंगर सिंह जी की प्रतिमा पर फिर से खतरा मंडराने लगा है। इस प्रतिमा के ठीक नीचे बने नाले में फ़ास्ट फ़ूड व जंक फूड का कचरा डाला जा रहा है। इसके चलते गंदा पानी व सीलन इस प्रतिमा के चबूतरे को नुकसान पहुंचा रहा है। बदहाली के चलते प्रतिमा का चबूतरा भी दरकने लगा है। महाराजा गंगा सिंह द्वारा बनवाई गई यह ऐतिहासिक प्रतिमा बेमिसाल है। संगमरमर से बनी यह प्रतिमा देशी विदेशी पर्यटकों में भी आकर्षण का केंद्र रही है। क्यों मंडराया खतरा ? : रसायन शास्त्री डॉ डीसी जैन की माने तो जंक फूड का पानी, कचरा अपशिष्ठ पदार्थ आदि अम्लीय वातावरण में इजाफा करते हैं। इसमे मौजूद हाइड्रोजन सल्फाइड में सल्फर आदि संगमरमर में मौजूद कैल्शियम कार्बोनेट आदि से क्रिया करते हैं। इससे संगमरमर को नुकसान पहुंचता है। पूर्व में सूरसागर तब गंदा तालाब था उस दौरान भी प्रतिमा पीली हो गई थी। क्योंकि वहां H2S गैस का निर्माण होता था। इसके सल्फर, संगमरमर से क्रिया करते थे। इसके कारण ही आसपास रहने वाले लोगों के आभूषण भी काले पड़ जाते थे। बाद में सूरसागर साफ हुआ ट्रस्ट वालों ने भी इसका ट्रीटमेंट करवाया था। अनदेखी का शिकार : बीकानेर के ऐतिहासिक पब्लिक पार्क को जनता के लिए तत्कालीन राजाओं ने समर्पित किया था। लेकिन पार्क की लगातार अनदेखी हो रही है। कभी संगमरमर से बने गोमुख गायब हो जाते है तो कही प्राचीन जालियां उखाड़ ली जाती है। पार्क के लिए कुछ लोग संघर्ष भी कर रहे है। मामले कोर्ट में भी चल रहे है।


Share This News