ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20211215 180737 एक साल बाद फिर बीकानेर में बनेगा विश्व कीर्तिमान ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर/ राजस्थान। कलाकारों के शहर में कल एक और नया विश्व कीर्तिमान बनने जा रहा है ठीक 1 साल पहले 16 दिसम्बर 2020 को दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी बनाने वाले कलाकार पवन व्यास गुरूवार 16 दिसम्बर 2021 को एक और विश्व  कीर्तिमान रचने जा रहे हैं इस बार व्यास 1 घंटे में सर्वाधिक साफे बांधने का विश्व कीर्तिमान बनायेंगे।  यह कार्यक्रम गंगाशहर स्थित बाफना स्कूल के प्रांगण में सुबह 10 बजे शुरू होगा। व्यास 2016 में महाराष्ट्र के संतोष रावत द्वारा 1 घंटे में बांधे गए 129 साफों का विश्व कीर्तिमान तोड़ कर नया विश्व कीर्तिमान बनायेंगे। व्यास ने  ऐतिहासिक परम्परा को आगे बढ़ाने का जिम्मा ऊठाया है, व्यास पहले भी अंगुलीयों पर सबसे बड़ी व सबसे छोटी राजस्थानी पाग – पगड़ीयां बांध कर विश्व में बीकानेर – राजस्थान का नाम रोशन कर चुके है।
व्यास ने बताया कि यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस् और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस् यू. के. में आवेदन किया जायेगा एवं विदित रहे पवन ने महज 21 वर्ष की आयु मे अब तक पर्व , मेलो तथा धर्मसभाओं मे 1 लाख से भी अधिक अलग – अलग समाज एवं क्षेत्र के साफे एवं पाग पगड़ियां बांध चूके है। कोरोना  कोरोना महामारी के कारण इस कार्यक्रम में आम लोगो का प्रवेश वर्जित किया गया है।


Share This News