Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। कोटगेट थानान्तर्गत देर रात हुई तलवारबाजी की वारदात में पुलिस ने तीन जनों को हिरासत में लिया है। धोबी तलाई में हुई तलवारबाजी प्रकरण में पर्चा बयान पर धोबीतलाई निवासी कमरूदीन, असलम व समीर को पकड़ा है। जिन पर धारा 307 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि पीडि़त मोहम्मद अली ने मामला दर्ज करवाया। पीडि़त की आरोपियों से पुरानी रंजिश थी। एक साल पहले पीडि़त पक्ष ने आरोपियों के साथ मारपीट की थी। मामले में पहले से मुकदमें दर्ज हैं। बीती रात करीब 12 बजे अली जब घर जा रहा था तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। उस पर तलवार से वार किए। अली के एक हाथ व दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी। उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर भर्ती करवाया गया है।