Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में 10 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। दरअसल, मामला सीमावर्ती रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चारणवाला गांव स्थित ईंट भट्टा का है। जहां बच्ची ने सुसाइड किया है।

इसकी मर्ग रिपोर्ट मृतका के पिता ने थाने में दी है। यूपी हाल ईंट भट्टा चारणवाला निवासी रामपाल ने पुलिस को बताया कि वह और उसका परिवार ईंट भट्टे पर मेहनत मजदूरी करता है। 13 मई को उसके तीन बच्चे मिट्टी में खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में झगड़ा हो गया। जिससे उसकी 10 वर्षीय बच्ची रुचि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।