Thar post news राजस्थान में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के शंभूगढ़ कस्बे से सोमवार की रात अज्ञात बदमाश बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम ही उखाड़ कर ले गए। बदमाश एटीएम को उखाड़ कर बोलेरो में ले कर रफूचक्कर हो गए। एटीएम उखाड़कर ले जाने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर एक कांस्टेबल ने अपने निजी कार से बदमाशों का पीछा किया पर वो बोलेरो को स्पीड से भगा ले जाने में सफल हुए। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्वु ने बताया कि वारदात का पता लगाने के लिए टीम को भेजा गया है। बैंक प्रबंधक के अनुसार सोमवार को एटीएम में 28 लाख रुपये थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भीलवाड़ा सहित तीन जिलों में भी नाकाबंदी करवाई गई। बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। इससे पहले भी बदमाश इसी बैंक का एक एटीएम दो सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लूट चुके हैं।सोमवार की रात बदमाशों ने फिर एटीएम को निशाना बनाया। बदमाशों ने एटीएम को कैंपर गाड़ी से सांकल से बांधा और उखाड़ने के बाद गाड़ी में डालकर ले गए। बदमाशों ने एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी पर स्प्रे कर दिया। इससे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद नहीं हो पाई। इस वारदात में शामिल बदमाशों की संख्या चार से पांच हो सकती है। सभी बदमाश अपना चेहरा बांधे हुये थे। उन्होंने कोट- जैकेट पहन रखे थे। एटीएम लूट मामले में शंभूगढ़ पुलिस और बैंक अधिकारी छानबीन में जुट गई है। वारदात की सूचना पर रात में ही डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अब कस्बे में मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे कोई सबूत बदमाशों का लग सके।