


Thar पोस्ट, जयपुर। समय तेज़ी से बदल रहा है। जयपुर में एयरफोर्स में सिलेक्ट हुए एक युवक ने टेंशन में आकर सुसाइड कर लिया। युवक के खिलाफ उसकी बुआ ने कुछ दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया था। उसका पुलिस वैरिफिकेशन के लिए लेटर आया था। तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भट्टा बस्ती पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।मृतक यश माथुर पुत्र सुनील कुमार माथुर निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी शास्त्रीनगर जयपुर है। मृतक ने सुबह करीब 5 बजे कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे उठाने आए तो वह फंदे से लटकता मिला। मृतक की मां नीता माथुर ने बताया कि उसकी बुआ अनीता माथुर ने झूठा केस दर्ज करवा दिया था। उसका कुछ दिनों पहले एयरफोर्स में सिलेक्शन हुआ था। उसका अभी पुलिस वैरिफिकेशन होना था। जिससे वह कैरियर खराब होने के कारण तनाव में चल रहा था। उसे परिवार ने काफी समझाया भी था।ननद अनीता व उसके पति भुवनेश्वर कुमार के साथ उनका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। कोर्ट में सिविल दावा भी था। नीता माथुर का कहना है कि ससुर की मौत से पहले ननद अनीता अपने पति के साथ यूएसए से भारत आई थी। उसने धोखे से प्रॉपर्टी की वसीयत बनवा ली। ससुर की मौत होने के बाद वसीयत के आधार पर बैंक लॉकर में रखे उसके गहने ननद ने हड़प लिए। प्रॉपटी की वसीयत ले ली। दोनों ने उन्हें प्रॉपटी से बेखदल करने के लिए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

