Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी युवती द्वारा आत्महत्या का मामला आया है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के मुताबिक बेनीसर बारी निवासी 26 गायत्री शर्मा पुत्री कन्हैयालाल शर्मा ने बीती रात अपने घर में ही फांसी लगा ली। शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा। सुसाइड नोट में किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं बताया है। चारण से मिली जानकारी के अनुसार उसने आंखें कमजोर होने की वजह से आत्महत्या करना बताया है। ख़बर लिखने तक शव का पोस्टमार्टम हो रहा था।

Thar पोस्ट, न्यूज।  विवाहिता को जहर देकर मारने के के आरोप में मामला दर्ज हुआ है इस सम्बंध में जिले के लूणकरणसर थाने में मुकलावा निवासी संतलाल ने मुकेश पुत्र सोहनलाल , सोहनलाल नायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों के घर पर उसने अपनी बेटी का विवाह किया था । जिसके बाद आरोपी पक्ष लगातार उसकी बेटी को दहेज में अलग – अलग मांग कर रहे थे । प्रार्थी की बेटी उनकी मांगों को पुरा नहीं कर पायी तो आरोपियों ने उसे देकर मार दिया । पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया।