Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नोखा पुलिस ने गुरुवार को सरकारी ट्यूबवैलों से केबल व स्टार्टर चोरी करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 1 जुलाई को सहायक अभियंता राजेन्द्र चौहान ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उपखंड अधीन नोखा गांव के नलकूप संख्या 2 के पंप हाउस के कमरा से 30 जून के आसपास एक व्यक्ति लक्ष्मण नायक बासनी निवासी व इसके साथ दो महिलाएं सुखी सांसी व तुलछा सांसी निवासी धिंगाणिया बास ने पंप हाउस कमरा में अवैध रूप से प्रवेश कर ट्यूबवेल का ज्योति मेकर स्टार्टर तथा ट्रांसफार्मर से स्विच रूम तक की केबल करीब 40 मीटर तथा स्विच रुम से नलकूप तक की केबल करीब 18 मीटर काटकर चोरी कर लेकर गए।
सरकारी सम्पति की चोरी
तीनों ने एकराय होकर सरकारी ट्यूबवेल संख्या 2 नोखा गांव की चारदीवारी कुदकर पंप हाउस के कमरे में प्रवेश कर स्टार्टर व केबल चोरी कर लगभग 25000 रुपए की सरकारी सम्पति चोरी कर लेकर गए है तथा राजकीय सम्पति का नुकसान पहुंचाया है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना टीम द्वारा घटना में वांछित महिला सुखीदेवी पत्नी तुलसीराम सांसी व तुलसीदेवी पत्नी भूराराम सांसी निवासी इन्द्रा कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।
प्रकरण में पूर्व में मुख्य अभियुक्त लक्ष्मणराम नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चूका है। इस दौरान कार्रवाई में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, हैड कानि दीपेन्द्र कुमार, हैड कानि शेर सिंह, महिला कानि मनु शामिल रहे।
फोन पे से 33000 रूपये का ट्रांजेक्शन
बोहरा ने बताया कि इन युवकों ने मेरे पेट पर पांव रखकर गर्दन पर चाकू रखा और जेएनवीसीऔर के पास एक एटीएम के आगे रूके जेब से एटीएम निकाल तीन से चार बार में 33 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन अपने खातों में कर लिया। यहीं नहीं इन्होंने मेरे साथ मारपीट कर रूद्राक्ष जडि़त सोने की माला,एक अंगूठी व चैन तोड़ ले गये। इनमें से एक युवक जेएनवीसी चौराहे पर उतर गया और दूसरा भीमसेन सर्किल पर। बताया जा रहा है कि दो अन्य युवक करमीसर फांटे पर उतर गये।
पीडि़त मिले कुलपति व परीक्षा नियंत्रक से
इस घटना के बाद आज दोपहर पीडि़त ने मेडिकल मुआयना करवा कर कुलपति प्रो विनोद कुमार सिंह व परीक्षा नियंत्रक राजाराम चोयल से मुलाकात कर पूरा घटनाक्रम बताया। पता चला है कि विवि में ठेके पर गाडिय़ां लगी है। इसका ठेका श्याम पंचारिया नामक व्यक्ति के पास है। हालांकि कुलपति व परीक्षा नियंत्रक ने पीडि़त के परिवाद पर उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।
गाडिय़ों के फेर बढ़ाने को लेकर घटना की आशंका
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि विवि में ठेके पर लगी गाडियों के परिवहन फेरे व ज्यादा किमी बढ़ाने को लेकर यह घटना हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ओमप्रकाश बोहरा से एक वाहन चालक के विवाद की सूचना है। फिलहाल इस प्रकार की घटना ने विवि की कार्यप्रणाली पर कही न कही सवालिया निशान लगाएं है।
विवि परिवादी के परिवाद का कर रहा है इंतजार
मजे की बात तो यह है कि विवि प्रशासन परिवादी के परिवाद का इंतजार कर रहा है। परीक्षा नियंत्रक से जब हमारे संवाददाता ने बातचीत की तो उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवादी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि यदि यह गाड़ी विवि के ठेके पर लगी थी तो क्या विवि या ठेकेदार संबंधित वाहन चालकों की कोई छानबीन करता है या नहीं। अगर ऐसा नहीं करता है तो यह गंभीर विषय है। विवि को इसमें पहल करते हुए त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए थी। किन्तु ऐसा नहीं कर पीडि़त की शिकायत का इंतजार किया गया।
ट्रांस हिमालय अभियान दल हिमाचल पहुंचा
Thar पोस्ट। 50 साल से ज्यादा उम्र की 11 महिलाओं का एक समूह ट्रांस हिमालयन अभियान को पूरा करने के लिए शक्तिशाली हिमालय पर्वतमाला को पार करने के मिशन पर है, जिसे सबसे कठिन ट्रेकिंग अभियान में से एक माना जाता है । आर के शर्मा ने बताया कि पर्वतारोही पद्म भूषण पुरस्कार विजेयिनी बछेंद्री पाल के नेतृत्व में टीम पांच हजार किलोमीटर की दूरी तय करने की कगार है । दल की सदस्य डा. सुषमा बिस्सा ने बताया कि इस दौरान 37 पहाड़ी दर्रों को पार करने की चुनौती है । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन 8 मार्च को 11 महिलाओं की ये टीम नई दिल्ली से रवाना हुई थी. असम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नेपाल क्षेत्रों में स्थित हजारों किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा और हजारों किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद टीम लामखा दर्रा पार कर हिमाचल के चितकूल से आगे कटगांव पहुंची । बताया जा रहा है पिछले चार पांच साल में पार करने वाला पहला दल है हालाँकि एक सदस्य को चोट आने सै आर्मी की मदद से रेस्क्यू करना पड़ा । इसी पास पर अक्टूबर मे बंगाल का दल लापता हो गया ग्रामीणों ने टीम का भव्य स्वागत किया । एडवेंचर फाउंडेशन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि ये लोग भी इन महिलाओं के साहस और वीरता को लेकर चकित है । दलनेता पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने बताया कि जब उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की थी तो वे खुद चिंतित थीं कि क्या वो इस विशाल कार्य को पूरा कर पाएंगे या नहीं? लेकिन लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने उन्हें और उनकी टीम को प्रेरित किया. इसके अलावा जिम्मेदारी की भावना थी, जो उन्हें एक योद्धा की तरह महसूस कराता है, जो फिटनेस और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरुकता फैलाने के राष्ट्रीय कर्तव्य पर हैं । उन्होंने इस 50 प्लस महिला ट्रांस हिमालयन अभियान में फिट नाम दिया है जिसे टाटा स्टील और युवा एंव खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया । ये अभियान पीएम नरेंद्र मोदी की ड्रीम पहल फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित किया गया है । अभियान का मकसद फिटनेस, जीवन शैली से संबंधित बीमारियों और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है । इसके अलावा इस अभियान का मकसद लोगों को प्रेरित करने का प्रयास है, ये बताने की कोशिश है कि अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं होती. टीम में शामिल 55 वर्षीय सुषमा बिस्सा बताया कि ये टीम केवल एक संदेश देना चाहती है कि अगर इस उम्र की महिलाएं ऐसा कर सकती हैं तो अन्य लोग कुछ भी हासिल कर सकते हैं या कम से कम अधिक प्रयास कर सकते हैं । टीम ने आज हर्षिल से अपना अभियान फिर से शुरू किया । दल के सदस्य हिमाचल प्रदेश पहुंचने के लिए लमखागा दर्रे को पार करेंगे । इसके बाद वे स्पीति, लेह लद्दाख को पार करेंगे और अंत में जुलाई के अंत तक कारगिल में अभियान का समापन करेंगे ।
बीटीयु के धनंजय ने जीता नेशनल सिल्वर
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर/रोहतक। हरियाणा स्थित महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी रोहतक के स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में 04 से 08 जुलाई 2022 तक आयोजित आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी क्वानकिडो चैम्पियनशिप 2021-22 में बीकानेर टेक्निकल युनिवर्सिटी बीटीयु के एमबीए के छात्र धनंजय सारस्वत ने नेशनल सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
क्वानकिडो फैडरेशन ओफ इंडिया के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश ढुल ने बताया कि एसोसिएशन ओफ इंडियन युनिवर्सिटी (एआइयु) के खेल केलेंडर के अनुसार महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी रोहतक द्वारा अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्वानकिडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर की 32 युनिवर्सिटी की मैन-वूमेन टीम ने क्वानकिडो की इंडीविजुअल फाइट, ग्रुप फाइट, इंडीविजुअल क्वांस, मिक्स पेयर क्वांस तथा टीम क्वांस के इवेंट्स में भाग लिया।
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, रामपुरिया जैन कालेज के व्यवसाय प्रबंधन स्नातकोत्तर के छात्र धनंजय सारस्वत ने बीकानेर टेक्निकल युनिवर्सिटी बीटीयु की ओर से भाग लेते हुए इंडीविजुअल क्वांस मेल केटेगरी में नेशनल सिल्वर मेडल प्राप्त कर बीकानेर का नाम रोशन किया। धनंजय के नेशनल सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर बीजेएस रामपुरिया जैन कालेज के प्राचार्य पंकज जैन, मुकेश जोशी, विनीत माथुर, क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के स्टेट टेक्निकल डायरेक्टर देवेन्द्र सारस्वत ने धनंजय की रजत प्रसन्नता जताई तथा बीकानेर टेक्निकल युनिवर्सिटी बीटीयु के वीसी प्रोफेसर अम्बरीश शरण विद्यार्थी, रजिस्ट्रार भैरुं रतन छंगाणी, विधार्थी कल्याण डीन नरपत सिंह शेखावत, अंकुर गोस्वामी तथा वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी कोच शोभा सारस्वत का आभार व्यक्त किया।