





Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में स्कूल जा रही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें एक नामजद और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी पर गांव से बाहर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा। पुलिस इस बारे में मामले की जांच कर रही है।


