ताजा खबरे
एक महीने में होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, यूआईटी और विकास प्राधिकरणों में भी चेयरमैन :भाजपा प्रदेशाध्यक्षअनियमितताएं पाए जाने 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितबीकानेर कोटगेट पर उड़ी गुलाल, राजस्थानी भाषा को मिलेगा मान-सम्मानबीकानेर में श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां तेजबिजली बन्द रहेगी, 2 घंटे से अधिक असरशिव महापुराण कथा बैनर का हुआ लोकार्पणनशे के तस्कर के मकान पर अवैध निर्माण ध्वस्तमूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई तो रीको लिमिटेड को सर्विस चार्जेज नहीं दिया जाएगा — करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशनइस देश की प्रधानमंत्री की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल, तस्वीरों की सच्चाई बताईभारत में इतने दिनों का पेट्रोल-डीजल कोटा शेष
IMG 20211108 101650 1 बीकानेर : पत्नी ने पति के सीने में चाकू घोंपा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। सामाजिक परिवेश बदल गया है। बीकानेर में घरेलू विवाद के चलते एक पत्नी ने अपने पति के सीने पर चाकू घोंप दिया। अब पति बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। उसके सीने पर गंभीर घाव होने से वेंटीलेटर पर रखना पड़ा है। सीने पर तीन टांके आए हैं, इससे पता चलता है कि चाकू का घाव गंभीर है। घटना बीकानेर शहर से कुछ दूरी पर स्थित नाल गांव की है, जहां पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
नाल थाने के सब इंस्पेक्टर हंसराज ने  बताया कि गेबना पीर रोड पर रहने वाले गौरीशंकर सोनी और उसकी पत्नी मैना के बीच आपसी विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मैना ने चाकू से सोनी के सीने पर वार कर दिया। उसके सीने में लंबा घाव लगा है, जिसके बाद देर रात पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पर उसका ऑपरेशन किया गया। एक वेन भी उसके सीने में डाली गई है। गौरीशंकर वेंटीलेटर पर है। पुलिस जब रात को पीबीएम अस्पताल पहुंची तो गौरीशंकर ने किसी तरह का बयान देने से मना कर दिया। शुक्रवार सुबह फिर पुलिस अस्पताल पहुंच रही है।
पुलिस ने बताया कि मामला रिकार्ड पर लिया गया है और अस्पताल से सारी जानकारी ली जा रही है। दोनों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है और चाकू मारने की नौबत क्यों आई? इसका भी पता लगाया जा रहा है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Share This News