Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिले में धोखाधड़ी करने का डॉक्टर पति पर पत्नी ने लगाया आरोप बीकानेर यहां एक चिकित्‍सक महिला ने अपने चिकित्‍सक पति के खिलाफ धोखाधड़ी व षडयंत्र करके सोने–चांदी के जेवरात बेचने का आरोप लगाते हुए सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक मामला सार्दुलगंज इलाके का है। वहां की निवासी डॉ. मंजू कच्‍छावा ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति डॉ. सतीश कच्‍छावा ने जाली हस्‍ताक्षर के माध्‍यम से उसके सोने–चांदी के जेवरात धोखाधड़ी व षडयंत्रपूर्वक बेच दिए। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 464, 467,467, 468 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआईएएसआई हनुमंत सिंह को सौंपी गई है।