Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र के गोगागेट जैन स्कूल क्षेत्र में एक अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इसकी खबर आग की तरह फैल गई। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। मिली जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है। इस बारे में बताया जा रहा है कि जली हुई हालत में मिली है तो संदेह गहरा रहा है कि ये हत्या भी हो सकती है। शव मिलने के बाद पुलिस गहराई से पड़ताल कर रही है।