Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में दीपावली नज़दीक आने के साथ ही जुआ खेलने वालों की संख्या बढ़ रही है। नोखा कस्बे में ताश के पत्तों पर दाव लगा रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 37 हजार 500रुपए बरामद किए है। सीआई ईश्वर प्रसाद ने निडर इंडिया को बताया कि रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप जुआ खेलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर टीम पहुंची और छह लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है।