Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में लूटपाट गिरोह सक्रिय है। अनेक स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया गया है। कोटगेट थाने से कुछ ही दूरी पर रात नौ बजे मां-बेटी लालजी रेस्टोरेंट पर पहुंचे तो युवक बैग छीनकर ले गया। ऐसी ही घटना नयाशहर थाना एरिया में रामपुरा बस्ती में हुई, जहां पुलिस चौकी है। एयरफोर्स से जुड़ी निधि सिंह चारण सींथल गांव से बीकानेर आई हुई थी। इस दौरान वो अपनी मां के साथ लालजी होटल के पास कुछ खरीदारी करने आई। रात करीब नौ-साढ़े नौ बजे के बीच उसे स्कार्फ से मुंह ढके दो युवक बैग लेकर भाग गए। इस बैग में इंडियन एयरफोर्स के आई कार्ड के साथ ही सोने के टोप्स भी थे।नयाशहर थाना एरिया के रामपुरा बस्ती में युवती के साथ छीना झपटी हुई। यहां दुर्गा शेखावत अपने घर से काम आई थी। इसी दौरान दो युवक आए और उसके हाथ से बैग छीनकर भाग गए। इस बैग में 23 हजार रुपए थे। दोनों युवकों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिले। ये घटना भी रात करीब पौने नौ बजे की है।सदर थाना क्षेत्र में एक युवती से इसी तरह लूटपाट की गई। ये महिला एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रही थी।