Thar post न्यूज। बीकानेर में जुए-सट्टे पर कार्रवाई की गई है। जेएनवी थाना पुलिस ने दो बुकी गिरफ्तार किए है। गिरफ्तार आरोपी वल्लभ गार्डन निवासी प्रमोद खत्री पुत्र गिरधारी लाल व घड़सीसर निवासी वली मोहम्मद पुत्र शौकत अली है। यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर मनोज यादव के नेतृत्व में की। इन्होंने बताया कि इन्होंने क्रिकेट बुक लेने-देने के लिए कई व्यक्तियों के नाम भी बताए है। जिन पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार तिलक नगर स्थित एक मकान में पुलिस ने कार्रवाई की। ऐसे में संदिग्ध मानते हुए पुलिस जब दूसरी मंजिल पर पहुंची तो ये दोनों आरोपी क्रिकेट सट्टा करते हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि जिस मकान पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वह मकान प्र्रमोद खत्री का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे मैच पर सट्टा हो रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ ही मौके पर बड़ी संख्या में की-पेड, मोबाइल, टेबलेट, एक लाइन पेटी, लेपटॉप, वाइस रिकॉर्डर, मोबाइल चार्जर व 1530 रुपए नगद बरामद किए है।