Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के गंगाशहर थाना इलाके में एक अधिवक्ता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। चांदमल बाग के पास स्थित भाटियों की गली में रहने वाले 46 वर्षीय महेश सांखला आज सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों को पता नहीं लग पाया है और न ही किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।