Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पड़ौसी श्रीगंगानगर जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनूपगढ़ पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। गंगानगर की अनेक मंडियों में नशे का कारोबार होता है। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनूपगढ़ पुलिस ने  दो सगे भाइयों को 11 कि लो पोस्त सहित गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.अनूपगढ़ थाना अधिकारी फूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, श्रीगंगानगर जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के निर्देशानुसार बढ़ रहे नशे पर अंकुश लगाने का प्रयास करते हुए पुलिस के जरिए लगातार नाकाबंदी की जा रही है. वहीं, गुरुवार देर शाम गांव बांडा में भी पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी. नाकाबंदी के दौरान बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए. पुलिस को उन पर शक हुआ और बाइक रुकवा कर दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम राजेंद्र और राकेश बताया है. दोनों युवक सगे भाई हैं और  बीकानेर में महाजन इलाके में रहते हैं. बाइक पर एक थैले में उनके पास कुछ सामान था. पुलिस को शक होने पर जब थैले की तलाशी ली गई, तो उसमें 11 किलो पोस्त मिला।