Thar पोस्ट, न्यूज। विवाहिता के दो लड़कियां है और ससुराल वाले लड़का नहीं होने पर तागा दे रहे थे। एक जीजा अपनी विवाहिता साली को भगा ले गया। साली मनीषा के नाम से आठ लाख की एफडी करवा रखी थी। इन्हीं आठ लाख को पाने के लिए आरोपी राकेश कुमार अपनी विवाहिता साली को भगा ले गया। महिला पुलिस थाने में इस आशय का मामला जीजा के खिलाफ दर्ज किया गया है। यह मामला उसी की पत्नी ने इस्तगासे के जरिए थाने में दर्ज करवाया है। इस मामले में पति, सास, ससुर व छोटी बहन को नामजद किया गया है। गांव मूण्डा में रहने वाली रेणुबाला ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चियां है। ससुराल वाले पहले दहेज और बाद में लडक़ा नहीं होने को लेकर तंग परेशान करते रहे। इसके चलते उसने एक बार सुसाइड करने का प्रयास भी किया। आरोप है कि उसके पति की शादीशुदा साली मनीषा पत्नी सतवीर की आठ लाख की एफडी पर नजर थी। आरोप है कि उसकी छोटी बहन मनीषा को भगाकर ले गया। बाद में उसने माता-पिता के सहयोग से मनीषा से शादी कर ली। पति ने यह जानते हुए भी कि उसका पति पूर्व में शादीशुदा है।