Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामले के अनुसार नाबालिग को दस्तयाब कर लाने के दौरान नियमों की अनदेखी की गई। इस सम्बंध में नाबालिग के पिता ने पुलिसकर्मी गोपालराम, सचिन, सुमन स्वामी व आरोपित सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने मामले में देशनोक थानाधिकारी को भी आरोपी बनाया है।
पुलिस ने आरोपित के साथ मिलकर उसकी बेटी के साथ गलत काम किया और नियमों में लापरवाही की। प्रार्थी ने बताया कि 26 सितम्बर को उसकी बेटी को आरोपी सुनील भगा ले गया। जिसके बाद 5 अक्टूबर को पुलिस ने नाबा व आरोपित को अयोध्या से दस्तयाब के अक्टूबर को वापस लाते समय रात को एक होटल में रूके।आरोप है कि होटल में भी पुलिसकर्मियों ने प्रार्थी की बेटी पर दबाव बनाया और इसी का फायदा उठाते हुए आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया।