


Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। शहर के बीछवाल थाना इलाके के बजरंग धोरे के पास पुल पर कुछ लोगो ने कार्यक्रम मे शामिल होने जा रही महिला पर जेसीबी चढ़ा दी जिससे कुचलकर उसकी मौत
हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ महिलाएं
व बच्चे किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे
थे तभी पुल पर कुछ बदमाशों ने महिलाओं के
गले में पहनी चेन खीचने की कोशिश की इस
पर बात बिगड़ गई। उस समय तो वे बदमाश चल गये बाद में जेसीबी लेकर आये और तेज गति से उन महिलाओं व बच्चों की तरफ बढऩे लगे। बचने के लिए महिलाएं व बच्चे इधर उधर भागे परतु एक महिला जेसीबी की चपेट मे आ गई जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। मृतका का नाम प्रेम बाई पत्नी चेतन राम बताया जा रहा है।


