Thar पोस्ट, न्यूज । बीकानेर परकोटे के जस्सोलाई व्यास पार्क जनेश्वर भवन के पास आज एक युवक पर हमला कर दिया गया। जिससे युवक घायल हो गया। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार दम्माणी चौक निवासी शशिकांत जोशी नर्सिंग कर्मी अपने घर से सुबह 7.30 पर पीबीएम अस्पताल में काम जाने के लिए रवाना हुआ था। इस बीच एक युवक ने उसका रास्ता रोककर उस पर चाकू से गर्दन,पीठ और पेट पर वार किए। इस घटना के बाद युवक शशिकांत को पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर लाया गया जहा युवक का इलाज जारी है।