Thar पोस्ट। राजस्थान के दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र में 15 अगस्त की देर रात विवाहिता से दुष्कर्म करने वाला कांस्टेबल महेश गुर्जर फरार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है।गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य नादान मीणा सहित पीड़ित पक्ष के लोग कौलाना स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों ने अलवर सिकंदरा मेगा हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश कर शांत कराने का प्रयास किया। मौके पर बसवा एसडीएम नवनीत कुमार सहित बसवा थाना पुलिस , बांदीकुई थाना पुलिस मौजूद थी।