Thar पोस्ट, बीकानेर/ जयपुर। अपराध की दुनिया में महिलाएं अब दबंगता के साथ सक्रिय है। राजधानी जयपुर में लुटेरी दुल्हन के दो मामले सामने आए है। एक मामले में दुल्हन शादी से पहले ही लाखों रुपए और गहने लेकर फरार हो गई। बाद में दूल्हे को पता चला कि महिला पहले से दो बच्चों की मां है। वहीं, दूसरे मामले में दुल्ह शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन अपने पीहर चली गई। फिर पढ़ाई का हवाला देकर वहीं रुक गई। गहने और जेवर साथ ले गई। पति ने बात की तो जान से मारने की धमकी दी। बोली कि काला जादू जानती है। तुम्हे मारकर अनुकंपा की नौकरी लूंगी।
पति को मारकर लेना चाहती है नौकरी
शादी के दो साल बाद एक युवक ने बस्सी थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूल्हा बोला माता-पिता की मौत हो चुकी है। अब मैं भी मरना चाहता हूं। रिपोर्ट में बताया कि 25 साल के अमर ने अपनी पत्नी नीलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि अमर के माता पिता की मौत हो चुकी थी। वह सरकारी नौकरी में है। उसकी शादी साल 2019 में नीलम के साथ हुई।
शादी के पांचवे दिन ही नीलम उसकी मां के घर चली गई। वापस लेने गया तो उसकी मां बोली बाद में आएगी। अभी पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन बाद पता चला कि वह अपने पुरुष मित्रों से फोन पर बात करती है। मां के जेवर भी साथ ले गई। बात करने की कोशिश की तो पत्नी बोली तुमको मार कर अनुकंपा नौकरी लूंगी। अपने दोस्त से शादी करूंगी। अमर ने पुलिस को बताया कि वह काला जादू करती है। यू ट्यूब से काला जादू सीख कर पति को गुलाम बनाने के तरीके सीखती है।
शादी से पहले ही लूट लिए 15 लाख रुपए
मुरलीपुरा में रहने वाले अमित ने पूनम नाम की एक युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अमित ने पुलिस को बताया कि उसे शादी की वेससाइट पर पूनम नाम की युवती मिली। पूनम ने खुद को कुंवारी बताया। शादी की बातें होने लगी। इस बीच लेन देन भी होने लगा। 40 साल का अमित मुरलीपुरा में बिजनेस करता है। उसने पुलिस को बताया कि शादी से पहले ही उसने बारह से पंद्रह लाख रुपए के गहने और कपड़े पूनम को दिए। पूनम कुछ दिन पहले उसे होटल ले गई। सबंध बनाए। उसके बाद दूर रहने लगी। फिर फोन कर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए मांगने लगी। उसकी जांच की तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। इसी तरह से लोगों को फंसाती है। अमित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।