





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नाल थाना इलाके के बाइपास स्थित कावनी चौराहा के बीच सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही नाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। प्रथम दृष्टया मामले में कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, आगे कार्रवाई जारी है।




