Thar पोस्ट। बीकानेर में एक तरफ लोगों की साँसे उखड रही है। दूसरी ओर कुछ लोग मौत का सौदा कर रहे है ?क्या उनका दिल नहीं पसीजता ?एक घर से 37 सिलेंडर जब्त किए है।बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के निर्देशानुसार गठित स्पेशल टीम ने आज पवनपुरी स्थित नागणेचीजी स्कीम के पास एक किराए के मकान में कार्रवाई करते हुए दबिश दी। जिसमें 37 ऑक्सीजन सिलेण्डर बरामद किए गए। इस कार्रवाई के दौरान सीओ सदर पवन भदौरिया, डीवाईएसपी धरम पूनिया, जेएनवीसी थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार यह पीबीएम में एक नर्सिंग कर्मचारी है।