Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में नापासर थाना इलाके में रास्ता रोककर मारपीट करने और लज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर थाने में 26 वर्षीय विवाहिता ने रामुराम, अनोद देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
जानकारी के मुताबिक घटना 26 मई की सुबह रोही आसेरा की है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। इस दौरान आरोपी रामूराम ने प्रार्थिया का ओढऩा खींचा और धक्का देकर गिरा दिया।
इस बारे में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए लज्जा भंग की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।