


Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में दस साल की लड़की के साथ 30 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।



पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को एक 30 वर्षीय युवक ने दोपहर के समय इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में दोपहर को बालिका अपने घर में सो रही थी। पीडि़ता अपनी मां के पास आंगन में ही थी। दोनों सो रहे थे। युवक ने बालिका के मुंह पर कपड़ा बांध दिया और दुष्कर्म करने लगा।
बालिका की मां की आंख खुली तो उसे ऐसा करते हुए देखा। इस पर आरोपी वहां से भाग गया। उसने किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। आरोपी वहां से फरार हो गया।




