Thar पोस्ट। बीकानेर में पति को पत्नी व ससुर द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। कोर्ट परिसर में पति की पत्नी व ससुर द्वारा मिलकर पिटाई करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। दोनों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीडि़त पति पंवारों का मोहल्ला श्रीरामसर निवासी धनराज पंवार ने आरोप लगाया है कि 23 जुलाई को वह किसी काम से बीकानेर कोर्ट परिसर आया हुआ था। आरोप है कि जहां पर उसकी पत्नी अभिलाषा व ससुर तेज कुमार ने मिलकर उसकी पिटाई कर डाली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।