Thar पोस्ट। बीकानेर में जस्सूसर गेट के अंदर बीके स्कूल के पास बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सात अक्टूबर की है। इस संबंध में चौखुंटी आचार्यों की बगेची निवासी धर्मपाल पुत्र गणेशाराम कुम्हार ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ नया शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने बताया कि मोटरसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पुत्र के साथ साईड की बात को लेकर लात-घुसों व चाकू से मारपीट की। जिससे उसके पुत्र को चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज किया जिसकी जांच शुरू कर रहे हैं।