Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के कुचीलपुरा में आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर फायरिंग करने तथा गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर तीन नामजद जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।कुचीलपुरा निवासी सवाई सिंह उर्फ केशु राजपूत पुत्र भंवर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोहम्मद ताहिर, नियाज तैली, अख्तर उर्फ बाबूड़ी ने मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की जिसमें मैं बाल-बाल बच गया। गोली मेरी गाड़ी पर जाकर लग गई। आरोपियों ने मेरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई हनुमंत सिंह को सौंपी गई है।
Thar पोस्ट। होली के त्यौहार पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर हुड़दंग करने पर 13 जनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एसपी तेजस्विनी गौतम, एएसपी हरिशंकर के निर्देशानुसार होली पर शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए विशेष अभियान के तहत वृताधिकारी वृत सदर शालिनी बजाज के निकट सुपरविजन में कार्यवाही करने के लिए थानाधिकारी थाना जेएनवीसी महावीर प्रसाद पुनि ने थाना आरोपियों की टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा थाना में गश्त की गई। इस दौरान हुड़दग करते हुए सरदारजी चक्की शिवबाड़ी रोड़, यातायात थाना के पास, गांधी कॉलोनी व शिवबाड़ी से 13 युवकों कों शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।