Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोटगेट पुलिस थाने के अनुसार दर्ज एक मामले में उद्योगपति के साथ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस के अनुसार, नागणेची स्कीम पवनपुरी निवासी विनोद कुमार बाफना उम्र 60 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मनीष शर्मा ने धोखाधड़ी करते हुए मेरे से 16 लाख रुपए ऐंठ लिए तथा वापस मांगने पर मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।