Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर जिले में क्राइम बढ़ रहा है। जिले के खाजूवाला के दंतौर में बैखोफ बदमाशों ने पुलिस थाने से कुछ दूरी पर एक युवक पर चाकुओं से हमला बोल दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार दीवान भोपा किसी काम से थाने के पास स्थित मीणा मार्केट के पहुंचा, वहां पर दो युवकों ने रोककर बातचीत की और फिर अचानक कोई पुरानी रंजिश के चलते उन व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी यही नहीं रूके उन्होंने दीवान भोपा के पीठ, बाजू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल भोपा को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस अधिकारी वहां पर पहुंचे।